
धालभूमगढ़ : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ प्रखण्ड के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, अंचल अधिकारी सदानंद महतो और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. जनता दरबार में सभी विभागों के स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त किए गए. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, अंचल अधिकारी सदानंद महतो के हाथों से एक बच्चें का अन्नप्रासन (मुंह जुट्टी) कराया गया और इस कार्यक्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड के जिला परिषद आरती सामाद, पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्रा, पंचायत की मुखिया बिलासी सिंह समेत पंचायत के सभी वार्ड सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे.
प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्नवत है-
मनरेगा- 10 नया जॉब कार्ड, जॉब कार्ड नवीकरण का 01 आवेदन प्राप्त हुआ. पेंशन- 88 आवेदन प्राप्त हुआ.(वृद्धा, विधवा, दिव्यांग),राजस्व विभाग- एलपीसी 15, और भूमि सत्यापन 25 आवेदन,कृषि विभाग- 06 केसीसी हेतु आवेदन प्राप्त हुआ, आपूर्ति विभाग- 14 आवेदन राशन कार्ड में आधार लिंक, नाम जोड़ना, नया राशन कार्ड बनाने का आवेदन, पशुपालन विभाग- 25 किसानों को पशु दवा निःशुल्क बितरण किया गया ,आधार कार्ड- 18 नाम सुधार 5 एबं 13 नया आधार कार्ड बनाया गया,समाज कल्याण- 05 प्रधान मंत्री बंदना योजना और 01 बच्चा का अन्नप्रासन कार्यक्रम किया गया. पेयजल एबं स्वच्छता विभाग- 13 शौचालय हेतु आवेदन प्राप्त हुआ, प्रधान मंत्री आवास से संबंधित 18 आवेदन लिए गये.







