चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती हरफनमौला अंदाज में जनता के बीच काम कर रहे है. इस कड़ी में झामुमो विधायक ने ताबड़तोड़ कई सारे कार्य किये.

चाकुलिया में पारा टीचर विधायक से मिलकर मांगी नौकरी, मुआवजा
चाकुलिया प्रखंड की लौधाशोली पंचायत के बाड़ाडीह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक माधव चन्द्र मांडी की मौत हृदय गति रूकने से 20 फरवरी को विद्यालय में ही सेवाकाल के क्रम में हो गई है. झारखंड राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव गोविंद गोप के नेतृत्व मे पारा शिक्षकों ने बुधवार को विधायक समीर महंती के आवासीय कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि सेवाकाल के दौरान ही पारा शिक्षक माधव चन्द्र मांडी की मौत हृदय गति रूकने से हुई है. पारा शिक्षकों ने मांग किया है कि मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये और उनकी पत्नी को नौकरी देने की मांग की है. मौके पर विधायक ने पारा शिक्षकों को आश्वस्त किया की वे इस संबंध में जितना हो सकेगा वे मृतक पारा शिक्षक के परिवार के लिए प्रयास करेंगे.

विधायक समीर महंती ने मालकुंडी गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से हुए अवगत
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधानसभा अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के मालकुंडी गांव का गुरूवार को विधायक समीर महंती ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित समस्या को रखा और जल्द समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर श्री महंती ने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्या को जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल में स्थानीय लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा. कहा कि सरकार गांव के विकास के प्रति सचेत है. कहा कि ग्रामीण संगठित होकर पार्टी से जुड़े ताकि क्षेत्र में संगठन मजबूत हो सके. इस मौके पर जगदीश महतो,जितेंद्र महतो,कमल महतो,गुना महतो,उमा महतो,कृष्णा महतो,हिरणमय महतो समेत महिलाऐं उपस्थित थे.

विधायक समीर महंती ने नगर पंचायत में की योजनाओं की सूची पदाधिकारी को देकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही, ठेकेदारों में हड़कंप
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने गुरूवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में नगर विकास फंड से किए गए दर्जनों योजनाओं की सूची नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा के नाम ज्ञापन सौंपकर योजना की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है. विधायक द्वारा जांच कराने की मांग पर नगर पंचायत के संवेदकों में हड़कंम मच गया है. सौंपी गयी सूची में कुल 14 योजनायें है. उन्होंने कहा कि धीरेन बेरा के घर से ज्योति बेरा के घर तक निर्मित आरसीसी नाली, अमृतधारा से पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला के घर तक निर्मित आरसीसी नाली, मनमथ महाकुड़ के घर से सुबोध पोलाई के घर तक आरसीसी नाली, शिवशंकर पोलाई के घर से अश्विनी राउत के घर तक, धर्मशाला से मनीष शर्मा के घर तक आरसीसी नाली, कमारीगोड़ा में चाहारदिवारी निर्मान, सभी सोलर पम्प, अमृत मैडीकल से पुराना अस्पताल तक निर्मित आरसीसी नाली, तेलमिल के सामने पीसीसी सह आरसीसी नाली, कमारीगोड़ा, पूर्णापानी, नागानल कालोनी में निर्मित शौचालय समेत अन्य योजनाओं की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. विधायक के प्रतिनिधि के रूप में राजा बारिक ने नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद औझा के नाम ज्ञापन सौंपा.







