
बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बेरमो के जरीडीह प्रखंड के टांड़ बालीडीह, गायत्री नगर, गोपीनाथपुर, गायछन्दा, चिलगड्डा और गांगजोरी गांवों का दौरा कर सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया. गोस्वामी ने लोगों से कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार सभी मोर्चे पर विफल है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है,विकास कार्य ठप्प है. कोरोना महामारी से निबटने में राज्य सरकार असफल हुई है. गोस्वामी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हो चुकी है, महिलाएं राज्य में असुरक्षित महसूस कर रही है.
गोस्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी और लाक डाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को भूख से निजात दिलाया है. राज्य के बाहर कार्यरत प्रवासी मजदूरों को केन्द्र्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से सकुशल अपने घर वापस लाने का सराहनीय कार्य किया है.गोस्वामी ने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनावों में भाजपा विजयी होगी. विभिन्न गांवों के प्रचार अभियान में डॉ गोस्वामी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष रोहितलाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बिका खाबास, जिला महामंत्री संजय त्यागी, जेनामोड़ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता संजय यादव, अभय कुमार मुन्ना, डॉ पुर्णेन्दु गोस्वामी, मेघनाद गोस्वामी,राजदेव राय, विक्रम गोस्वामी, सुनील साहू, हीरालाल महतो, जगतपति सिंह और सदानंद महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







