घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय में विगत 1 जुलाई से प्रारंभ वन महोत्सव माह के पांचवें दिन जिला पदाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने घाटशिला महाविद्यालय परिसर में झारखंड के राजकीय पुष्प पलाश का रोपण किया. इसके अलावा वन महोत्सव के संयोजक प्रो. इंदल पासवान ने बताया कि पांचवें दिन कालेज कार्यालय को हरा भरा करने हेतु 50 गमले के वैसे पौधे भी लगाए गए. जो छाया में रह कर भी ऑक्सीजन देता है उसके साथ ही कुछ शो प्लांट लगाए गए. इसके पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आरके चौधरी ने जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडे को महाविद्यालय आगमन पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)
प्राचार्य ने कल्याण पदाधिकारी के समक्ष कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों की समस्याओं को भी रखा, इसके साथ कई ऐसे छात्रों की समस्याएं भी रखी गई. जिसका ई कल्याण पोर्टल पर आवेदन नहीं हो सका था. इस पर जिला कल्याण प्राधिकारी ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा.मौके पर बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा, डॉ.नरेश कुमार, डॉ. डीसी राम, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. समरेंद्र, प्रो. कौशिक महतो, हीरालाल सीट, समीर कुमार, विजय मजूमदार, प्रसेजित मंडल, तारक सीट, वेद प्रकाश सिंह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.




