चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान और चौक चौराहे पर दिनभर कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है इससे राहगिरों को सड़क पर आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक, धर्मशाला रोड, दुर्गा मंदिर से तारा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, प्रखंड कार्यालय के सामने रोड पर कुत्तों का मजमा लगा रहता है और गंदगी फैल रही है. (नीचे भी पढ़ें)
आवारा कुत्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रहा है और कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे दौड़ते हैं विशेष कर विद्यालय जाने वाले छात्रों, बच्चे, बुजर्गो कुत्तों का निशाना बन रहें हैं. रात में डर का माहौल रहता है कुछ लोगों को इसके कारण गंभीर चोटे भी आई है और बाइक दुर्घटना होने से लोग घायल भी हो रहें हैं. कुत्तों के कारण क्षेत्र में असुरक्षा एवं गंदगी की समस्या बढ़ रही है. लोगों ने मांग किया है कि आवारा कुत्तों को हटाने या अन्य स्थान पर भेजने के लिए शीघ्र उचित कार्रवाई करें ताकि क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. मौके पर उत्तम महतो, संजय सिंह, अरविंद सिंह, बंकेश बारिक समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.




