चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत कई माह से हाथियों का दल शरण लिए हुए है. हाथियों का दल कई भागों में बंटकर वन क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं और भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर गांव की और रूख कर रहे हैं. जंगल में हाथियों को प्रयाप्त भोजन पानी नहीं मिलने के कारण आए दिन हाथी जंगल से बाहर निकलकर गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचा रहे हैं. रविवार देर रात एक हाथी भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर उदाल गांव के एक कुएं के पास पानी पीने के लिए आ पहुंचा. हाथी ने कुएं के पास लगे केला की पत्ता खाया और पानी के लिए कुछ देर तक कुएं के पास रूका रहा. ग्रामीणों ने किसी तरह उक्त हाथी को खदेड़कर जंगल की और ले गए. (नीचे भी पढ़ें)
हाथी के गांव में आने से ग्रामीण भी काफी भयभीत हैं. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हाथियों का दल गांव से सटे जंगल में है और हाथी रात और दिन कभी भी जंगल से बाहर आ जा रहे है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.







