रांची / जमशेदपुर : झारखंड में दक्षिण पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण रविवार को डिप्रेशन में बदलने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इस दौरान झारखंड के अधिकांश राज्यों में बीते दो दिनों से रूक-रूक कर झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस के साथ ही गर्मी से राहत मिली. हालांकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही. मौसम विभाग ने 6 से 8 जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 7 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं शेष हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार से जमशेदपुर का भी मौसम बदला हुआ है. सोमवार को भी सुबह से बादल छाए हुए है और रूक रूक कर बारिश हो रही है. अगले तीन दिन जमशेदपुर सहित कोल्हान में भी भीगा रहेगा और इस दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद है. (नीचे भी पढ़ें)
अगले तीन दिनइन जिलों में अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 7 व 8 जुलाई को धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज में भारी बारिश का अलर्ट है.







