चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के बाजपेयी नगर में बीती रात दो हाथियों ने प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने रातभर उत्पात मचाया है. हाथियों ने चाकुलिया के राम चीज सिंह के खेत में खड़ी केला, रहड़, टमाटर, मुली, बंधा गोभी की फसलों को खाकर और पैरों तले रौंदकर फसल को नष्ट कर दिया है. उन्होंने ने कहा कि हाथियों ने उनके 2 एकड़ भूमी पर तैयार फसलों को नष्ट कर दिया है. इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है. हाथियों के दल अब गांव से बाजार की और रूख करने से बाजार के ग्रामीण काफी भयभीत है. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारियों से मांग किया है कि विभाग के कर्मी हाथियों को बाजार क्षेत्र से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर हाथियों को ले जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार का नुकसान ना उठाना पड़े. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी हाथियों का दल दो बार बाजपेई नगर में प्रवेश कर चुका है.




