चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों की बैठक प्रमुख धनंजय करूणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड में विभिन्न विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी ली और योजना को तय सिमा में पूर्ण करने की बात कहीं ताकि क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके. बैठक में गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की बात कही ताकि गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना ना पड़ें. जन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कई चापाकल और सोलर जलापूर्ति योजना ठप है जिसे जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई ने कहा कि फिलहाल विभाग के पास काफी कम मात्रा में पाइप उपलब्ध है. अबतक क्षेत्र में 50 चापाकल की मरम्मत कराई गयी है. जन प्रतिनिधि ने कहा कि चंदनपुर में निर्मित जलापूर्ति योजना से सभी टैंग गांव में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से जूझ रहें हैं. जेई ने कहा कि मोटर चालू है. कही कही मरम्मत की जरूरत है जिसकारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. पीएचईडी विभाग के पास फंड नही है पंचायती राज्य फंड से ही मरम्मत करानी है. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभाग के संचालित योजनाओं की जानकारी ली. मौके पर उप प्रमुख कविता साव, बीडीओ आरती मुंडा,पंसस मनोरंजन महतो,बुबाई दास, बलराम महतो,राम बेसरा समेत सभी पंसस और विभाग के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.














