गालूडीह : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की गालूडीह शाखा की ओर से बुधवार को बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वित्तीय साक्षरता के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय परिसर में कैंप लगाकर विद्यार्थियों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई. शाखा प्रबंधक रीता महतो ने विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग बैंकिंग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. इस अवसर पर 15 विद्यार्थियों का बैंक खाता भी खोला गया. वहीं, विद्यार्थियों के बीच सवाल जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही विद्यार्थियों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल और बिस्किट का वितरण भी किया गया. मौके पर बैंक कर्मचारी रेशमी नामता, एचएम देवराज शीट, सचिनानंद माझी, रीता चंद्र, दीनबंधु महतो, सुब्रतो महतो आदि उपस्थित रहे.



