जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के झगडू बगान शिवमंदिर के पास रहने वाले भीम रजक (28) ने बुधवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे परिजनों ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटकता पाया. आनन फानन में उसे नीचे उतार कर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार भीम पिछले कुछ दिनों से काफी शांत रह रहा था और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था. बुधवार की दोपहर वह बाहर गया था. घर में सिर्फ उसकी मां थी जो अपने काम में लगी थी. छोटा भाई बाजार गया था. इसी बीच भीम घर आया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. भाई जब बाजार से घर लौटा तो बड़े भाई भीम को फंदे से लटकते देख कर शोर मचाया. इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा गया एवं उसे अस्पताल पहुंचाया गया. उधर, जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच जुट गई है. बताते चलें कि भीम रजक पेशे से कार चालक था और अविवाहित था.



