
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के डुईकाडीह गांव से सटे जंगल में विगत दिनों आग लगने से जंगल की आग ने गांव को अपने चपेट में ले लिया. आग लगने से नरसिंह मुर्मु का घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया वही अन्य दो घर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ, वही आग बुझाने के क्रम में सोमबारी मांडी का एक हाथ झुलस गया. घटना की सूचना पर पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के पश्चात अबतक पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सहायता नही मिल पाई है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव आज भी विकास से उपेक्षित है. गांव में एक भी पीएम आवास नही बने और ना ही जलमीनार है. कहा कि गांव में पानी की व्यवस्था होती तो यह घटना नही होती. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर कुणाल षाड़गी ने बीडीओ सीमा कुमारी से दूरभाष पर बात कर अग्नि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. जिसपर बीडीओ ने कहा कि परिवार को जल्द ही सरकारी लाभ उपलब्ध करा दिया जाएगा. कुणाल षाड़गी ने बीडीओ से गांव में पेयजल की भारी समस्या के समाधान के लिए लगभग तीस परिवारों के लिए जल्द से जल्द जलमीनार स्थापित करने का आग्रह किया. बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि ग्रामसभा के माध्यम से स्थल चयन कर ग्रामीणो का आवेदन प्राप्त होते ही वहां जलमीनार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. मौके पर जिला परिषद् सदस्य सुदीप्त दे राणा, मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर. महामंत्री बिष्णु रजक, बिरमान लामा, शिबु गुहा, मुन्ना सोना, किशोर सिन्हा, राखो नामाता, राकेश जूलियन समेत अन्य उपस्थित थे.



