चाकुलिया: जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत की मुस्लिम बस्ती, जमुआ पंचायत के जमुआ और कालियाम पंचायत के कालियाम गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने उनके समक्ष पेयजल समेत अन्य समस्याओं को रखा और निदान कराने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
डॉ अजय कुमार ने समस्याओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात की. श्री कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा. मौके पर त्रिलोक सिंह,बिट्टू,धर्मेंद्र सोनकर,अमित राय,समीर दास, अनिरुध राय,सौरभ चटर्जी, लासा मुर्मू, अभिजित सिंह,अजितेश उज्जैन,सन्नी कुमार,बीरबल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.



