जमशेदपुर : पटमदा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. घटना की शिकायत पटमदा थाना से की गई है. पटमदा थाना पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर 3 में से एक आरोपी राजकुमार प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. राजकुमार प्रधान आदित्यपुर स्टेशन रोड का रहने वाला है. दो आरोपी बबलू प्रधान और प्रेम गोप फरार हो गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है. महिला का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराने की तैयारी की जा रही है. बताते हैं कि आरोपियों ने महिला के साथ तब सामूहिक दुष्कर्म किया, जब वह अपने खेत में काम करने गई थी. घटना रविवार की है. महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है.



