
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी पंचायतों के रोजगार सेवक के साथ मनरेगा के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक कर समीक्षा की. बैठक में उन्होंने कर्मियों से कहा कि योजनाओं का जियो टैग कर अपूर्ण योजनाओं को जल्द पूर्ण करें,नाडेप,डोभा,रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने और 100 दिनों का लेबर कंप्लीशन डिमांड से संबंधित समीक्षा की. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रशिक्षु उप समाहर्ता चंचला कुमारी ,सहायक अभियंता संतोष कुमार ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा राजेश श्रीवास्तव ,कनिय अभियंता शशि शेखर ठाकुर, धनंजय कुमार सहित सभी पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित थे.



