गालूडीह: हेंदलजुड़ी पंचायत में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने चाइल्ड फंड इंडिया के साथ मिलकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया.इस शिविर मेंकाफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. हेंदलजुड़ी, सिकराबासा, भूतिया कोचा, राजाबासा, नाराणपुर से आये 80 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान टीबी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, सुगर आदि की भी जांच की गयी. साथ ही बीमारी के अनुसार मरीजों को दवा दी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं. महंगी दवाइयां भी दी जा रही हैं. वास्तव में यही जनकल्याण है.(नीचे भी पढ़े)

शिविर की लोगों ने सराहना की. विदित हो कि जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित हो रहे हैं. लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. इनसे बचने के लिए लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांच करानी चाहिए.’ उक्त बातें अनुमंडल अस्पताल से आये चिकित्सकों ने शिविर में कहीं. शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया. शिविर में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के डॉ उदय प्रकाश, तपन, गोविंद, दुलाल, सतेंद्र, मनोज, भरत सह स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थे.




