गालूडीह: दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे 15 दिवसीय टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित इनपुट डीलर प्रशिक्षण के पांचवें दिन कृषि वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह द्वारा इनपुट डीलर प्रशिक्षण ले रहे 32 लोगों को सुखदेव महाराज के सालबनी आश्रम में आर्गेनिक फार्म में क्षेत्र भ्रमण कराया गया. जहां उन्होंने आलू, ओल, अदरक, हल्दी, परवल, करेला की खेती, पोषण वाटिका में पालक, मूली, धनिया, चौलाई सहजन बीट इत्यादि और समेकित खेती में आम, अमरूद, नींबू, शरीफा, मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन आदि के बारे में जानकारी सुखदेव महाराज से प्राप्त की.(नीचे भी पढ़े)
सभी ने उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना भी की. कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के डॉ अनंत सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिय वैज्ञानिक, डॉ जेके लाल, डॉ सीमा सिंह, डॉ एस मुंडा, राकेश कुमार, विद्या कुशवाहा, मनोज हेंब्रम ने अहम भूमिका निभाई. इनपुट डीलर प्रशिक्षण में पूर्वी सिंहभूम के अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से एफ पीओ के अध्यक्ष ,सदस्यों ने भी भाग लिया है. डॉ जेके लाल ने बताया की यह प्रशिक्षण बीज खाद विक्रेता के लिए रखा गया है. क्योंकि इनका किसानों से सीधा संपर्क होता है. यदि उनकी जानकारी सही रही तो किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इस प्रशिक्षण से किसानों को बीच खाद और सही समय पर कीटनाशक उपयोग की जानकारी इनसे मिलते रहेगी. इससे किसानों की मिट्टी भी खराब नहीं होगी और फसल भी अच्छा होगा.














