पोटका: पोटका विधायक संजीव सरादर शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आयोजित खेलकूद सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, साथ ही खिलाड़ियों व युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए एकता का संदेश दिया. प्रखंड के बड़ा बांदुआ गांव मे सरस्वती पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है. उन्होंने कहा कि खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने का काम करता है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करता है. इसके बाद विधायक माटकू पंचायत के बाड़ेडीह गांव पहुंचे, जहां किसान स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित 41वें वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. इसी क्रम में विधायक संजीव सरदार माटकू पंचायत के पिछली गांव में सरस्वती पूजा के बाद बासीभात कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पांरपरिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते है. इस अवसर पर पोटका झामुमो प्रखंड व पंचायत कमेटी के पदाधिकारी, माझी बाबा, नायके बाबा,आयोजनसमिति सदस्य समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.



