गालूडीह: प्रखंड के बड़ाखूर्शी पंचायत की कुलियाना गांव में बुधवार को आत्मा द्वारा किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा पूर्वी सिंहभूम गीता कुमारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को खेती के प्रति जागरूक करते हुए मिट्टी जांच, दलहनी फसल, तिलहन फसल, टपक सिंचाई, किसान समृद्धि योजना, फसल बीमा, बीज उपचार और रबी में होने वाले सब्जियों की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि किसान चना की खेती कर अपने आमदनी को बढ़ाएं.(नीचे भी पढ़े)

इससे किसानों को अपने विकास में मदद मिलेगा. सरकार खेती करने के लिए उन्नत किस्म की बीज उपलब्ध करा रही है. इसका लाभ किसान उठाएं. इसके बाद निश्चिंतपुर और कुलियाना के कुल 30 किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया. इस मौके पर डॉ एन सलाम, डी रजक, बीटीएम बृजेश कुमार, एटीएम शशिकला महतो, ग्राम प्रधान अतनु महतो, भगवान सिंह, किसान मित्र अबनी महतो व किसान उपस्थित थे.




