चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भंडारू गांव निवासी प्रतिमा नायक 34 को सोमवार को सियालचांदा नामक सांप ने डंस लिया. परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा नायक खेत में धान काट रही थी इसी क्रम में सांप ने बायीं पैर में डंस लिया.














