चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार की रात को पश्चिम बंगाल के टॉलीवुड ऐक्टर राघव और एक्ट्रेस पारुल शामिल हुई. पोटका के विधायक संजीव सरदार समेत अन्य ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़े)
राघव और पारुल ने “ओ लड़का आंख मारे” गाने पर उपस्थित सभी श्रोताओं को झूमाया. राघव और पारुल ने एक से बढ़कर एक बांग्ला गीत गाये. इनके द्वारा प्रस्तुत गानों पर दर्शक झूम उठे. इस मौके पर विधायक समीर मोहंती, गजेंद्र सिंह, धनंजय करुणामय,गौतम दास, बलराम महतो, बुबाई दास, प्रणव बेरा,गौतम शर्मा,मिथुन कर,अमर हांसदा,विक्रम बारीक, पवन सिंह, वैद्यनाथ महाली समेत अन्य उपस्थित थे.



