खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के छऊ गुरु और विभिन्न बीमारियों के जड़ी बूटियां से इलाज करने वाले गुणी निर्मल कुमार विषय का शनिवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर जिले में शोक की लहर दौड़ गई. खरसावां के तलसाई श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. कलाकारों और स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)
उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए छऊ विशेषज्ञ मोहम्मद दिलदार ने कहा की विषय परिवार का विशेष कर खरसावां छऊ शैली के विकास में भारी योगदान रहा है.उन्होंने बताया कि निर्मल विषय के दादा स्वर्गीय गुरु यदु विषय ने ही खरसावां शैली का प्रख्यात नृत्य शबर यानी शिकारी की रचना की थी जो खरसावां का प्रख्यात नृत्य है. स्वर्गीय निर्मल न खुद एक वरिष्ठ कलाकार रहे हैं बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को छऊ की शिक्षा देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में उन्होंने आगंतुक गुरु के रूप में वर्षों अपनी सेवा दी है.







