पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बस्ती में आपसी विवाद में एक वैगन आर कार को असमाजिक तत्वों द्वारा जला दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है . इस संबंध में मो आफजुद्दीन उर्फ छोटे ने बताया कि प्रतिदिन की भांति उन्होंने अपनी वेगन आर कार जेएच 05 ईजी / 6890 को घर के बाहर खड़ी की थी, सुबह उठा तो देखा कि उसकी कार पूरी तरह से जली हुई है .(नीचे भी पढ़े)

आफजुद्दीन ने बताया कि उनकी कार को बैल तस्कर शेख जुम्मन एवं सद्दाम हुसैन के द्वारा जलाया गया है जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है .उन्होंने कहा कि इनकी बैल की गाड़ी दो दिन पूर्व ओड़िशा के बहलदा पुलिस ने पकड़ ली थी जिसके बाद उन्होंने उससे दुश्मनी निकालने के लिए उनकी गाड़ी जला दी है .कोवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है .




