गालूडीह: प्रखंड के बाघुड़िया गांव में विश्व आदिवासी दिवस पर जारपा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल 8 अगस्त को शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी. इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी. रजिस्ट्रेशन के लिए पांच हजार एक रुपये शुल्क है. (नीचे भी पढ़े)
आयोजन कमिटी के सदस्यों ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रहेंगे. वहीं, अतिथि द्वारा विजेता टीम को 50 हजार रुपये व खस्सी और उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये व खस्सी पुरस्कार के रुप में प्रदान किया जाएगा.



