बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से सभी गरीबों को पीएम आवास एवं अबुआ आवास मुहैया कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अधिकतर लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह कर रहे हैं. इस वर्ष हुए बारिश से अनेक ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हुए. डॉ गोस्वामी आज बड़सोल मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. डॉ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं के समाधान में प्रमुख भूमिका निभाने का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक कार्य के लिए भी बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. भाजपा जनता को उनका अधिकार दिलाने हेतु संघर्ष करेगी. बैठक में पुर्व मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, कमलकांत सिंह, राखोहरी मुखी, मानिक दास, शिवशंकर माईती, असीम सेनापति, कार्तिक पैड़ा, देवव्रत दे,अर्णव भूईं,राजीव भूईं, रूपेश सिंह, बबलू महाली, देव मंडल, सुभाष राणा,रॉबिन नायक,यादव पात्र, राज महापात्र, शिबू संतरा,लिटू आईच,नीलाद्री आईच समेत अन्य उपस्थित थे.



