गालूडीह: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उलदा पंचायत के दिगड़ी गांव के गाजूडीह टोला में पशुओं के बीच अज्ञात बीमारी से हो रही मौत से पशुपालक परेशान हैं. बीमारी का पता नहीं लगने एवं उपचार नहीं होने के कारण पशुपालकों में दहशत फैल गयी है. अज्ञात बीमारी से पशुओं की हो रही मौत से पशुपालक परेशान हैं. वहीं पशुपालन विभाग इस गंभीर समस्या पर गंभीर नहीं दिखायी दे रहा है. पशुपालक किसानों को इस अज्ञात बीमारी के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है. (नीचे भी पढे)
मंगलवार को गाजूडीह निवासी किसान अनिल कुमार महतो का बैल का अचानक पेट फूल गया. इसके बाद ग्रामीण स्वपन कैवर्त ने 1952 नंबर पर कॉल किया. सूचना पर चिकित्सक सुनील मुर्मू गाजूडीह गांव पहुंचे। उन्होंने बैल का उपचार किया। लेकिन उनके जाते ही बैल की मौत हो गयी. मालूम हो कि कुछ दिन पहले उलदा पंचायत के दिगड़ी गांव में अज्ञात बीमारी से करीब एक सप्ताह के अंदर कई पशुओं की मौत हो गयी थी. पहले गांव के लक्ष्मीचरण मुर्मू की गाय आक्रांत हुई थी. इसके अलावा गांव के लक्ष्मी चरण मुर्मू की चार, तुलसी मुर्मू की दो, उपेन सिंह की एक, लखि हांसदा की एक गाय की मौत हो चुकी है. पशुओं की मौत की सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार दिगड़ी गांव पहुंचे थे. उन्होंने ग्रामीणों को दवाइयां भी दी थी. मामले को लेकर जिला को सूचना दी गयी थी.



