चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित कर राज्य सरकार द्वारा उपलव्ध कराएं गये स्मार्ट फोन का वितरण विधायक समीर मोहंती ने सेविकाओं के बीच किया. विधायक श्री मोहंती ने कहा की क्षेत्र में काफी कम संसाधन में भी सेविकाएं बेहतर कार्य कर रही है. सेविकाओं को और भी बेहतल कार्य करने के लिए हेमंत सरकार ने स्मार्ट फोन देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है.(नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा कि सभी सेविकाएं स्मार्ट फोन का प्रयोग कर क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करें और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं ताकी लोगों को योजना का लाभ मिल सके. इस अवसर पर बीडीओ आरती मुंडा,प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ नवीन पूरती ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के पूर्व सेविकाओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा,नगर अध्यक्ष मो गुलाब,बलराम महतो,राजा बारीक, साहेबराम मांडी,गौतम दास ,भृत्ति सुंदन महतो,मुखिया राधा नाथ मुर्मू,मिथुन कर,मुखिया जादू हेंब्रम,उज्वल महतो,हरिशंकर महतो,सुनील हेंब्रम,मनोज महतो,रशीद खान,जयदेव दास,समीर बर्मन समेत अन्य उपस्थित थे.














