चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 23 जनवरी से नौ दिवसीय 21वां नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव शुरू होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डाक बंगला परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है. गुरुवार को नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संरक्षक सह स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने जायजा लिया. लगातार नौ दिनों तक यहां विभिन्न प्रकार के संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.(नीचे भी पढ़े)
उद्घाटन के दिन सुबह 11 बजे 129 वां नेताजी सुभाष जयंती समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना और पुष्प, कृषि, हस्तकला प्रदर्शनी, 12 बजे शोभायात्रा, शाम छह बजे उद्घाटन समारोह तथा गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा. गूंज महोत्सव के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां उपस्थित होंगी. इसकी तैयारियों में सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हैं. स्थानीय विधायक सह सोसाइटी के मुख्य संरक्षक समीर मोहंती ने गूंज महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.




