जादूगोड़ा: जादूगोड़ा से सटे सोहदा फुटबॉल मैदान में सोमवार को आदिवासी भूमिज समाज की बैठक हुई. बैठक में 12 फरवरी को विददिरि झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया व कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई. कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल व ओड़िशा से 60 सांस्कृतिक टीमें हिस्सा लेंगी. बैठक के बाद आदिवासियों भूमिज समाज के सलाहकार सिदेश्वर सरदार व जयपाल सिंह ने कहा कि सुबह 10.30 बजे विददिरि झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम का शुभारभ होगा. जबकि दोपहर 2 बजे माघ बुरु सुसुन अखाड़ा व अंत में सुसन गांवता को सांत्वना पुरस्कार के साथ सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है. (नीचे भी पढ़े)
इसके पूर्व 12 बजे खेलकूद ,भूमिज भाषा प्रतियोगिता(क्विज) भाषण व दुरांग प्रतियोगिता समेत झारखंड की पारम्परिक जीवन शैली से जुडी महिलाओं, बच्चों व किशोरियों के बीच रस्सी बनाना, पत्ता दोना प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. बैठक में आदिवासी भूमिज-समाज सलाहकार समिति सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, जयपाल सिंह, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान मनोरंजन सिंह, कालीचरण सिंह, जयंती सरदार, बहुला सरदार, हेमंत भूमिज, सुरेश सरदार, गौरी सरदार, सुभाष सरदार, कालीचरण सिंह, मनमत सिंह, मोनका सिंह, अनिमा सिंह, जयंती सिंह, मिथिला सिंह, लखविंदर सरदार, नेपाल सिंह ने हिस्सा लिया.



