
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत में जनता दरबार आयोजित हुआ. जनता दरबार में प्रखंड के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि शामिल हुए. पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की. मौके पर विधायक समीर महंती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर गांव की समस्या से अवगत होकर गांव में ही समाधान करने का काम कर रही हैं.कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार कार्यकाल में ग्रामीणों को उनका हक और अधिकार मिलेगा, गांव का विकास होगा.जनता दरबार में अंचल में म्यूटेशन के लिए 24 आवेदन, आपूर्ति विभाग में 63 नया राशन कार्ड बनाने का आवेदन, कल्याण में 7 पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन, मनरेगा 33 नया जॉब कार्ड बनाने, पशुपालन विभाग में 41 पशुपालकों को पशु संबंधित बिमारी से बचने की जानकारी दी गई, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 110 मरीजों की जांच कर दवा दी गई.

सामाजिक सुरक्षा में 25 लोगों के बीच पेंशन फार्म का वितरण किया गया, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 4 नया चापाकल लगाने का आवेदन, विधुत्त विभाग में 5 बिजली समस्या का आवेदन दिया गया, कृषि विभाग द्वारा 18 किसानों के बीच केसीसी फार्म का वितरण किया गया इसके अलावा अन्य विभागों में भी लोगों द्वारा आवेदन दिया गया.मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया बिशवनाथ हांसदा, बीडीओ लेखराज नाग सीओ अरविंद औझा समेत अन्य उपस्थित थे.




