
चाकुलियाः बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती झारखंड खनन विभाग के महाप्रबंधक उत्तम विश्वास से मिलकर गुड़ाबांदा के पन्ना खदान प्रारंभ करने की दिशा में जल्द पहल करने की बात कही. विधायक ने कहा कि विगत दिनों सर्वे टीम ने पन्ना खदान का जायजा लिया था. कहा कि पन्ना खदान जल्द शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)
इससे लोगों का पलायन रुकेगा, वही खदान प्रारंभ होने से राज्य को राजस्व की प्राप्ति होगी. खदान प्रारंभ होने से लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ क्षेत्र का विकास भी होगा. उन्होंने मांग किया है कि जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया पूरी कर पन्ना खदान कार्य शुरू की जाए, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके. महाप्रबंधक उत्तम कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया है कि विभाग द्वारा जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया पूरी कर उचित पहल की जाएगी.




