
घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के बेनाशोल निवासी शहीद दिलीप बेसरा की 39वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि झामुमो के जिला सचिव लालटु महतो, शहीद की मां फुलमोनी बेसरा, पिता सिंहराय बेसरा, शहीद सैनिक गणेश हांसदा के पिता सुबदा हांसदा, मां कापरा हांसदा समेत अन्य ने शहीद दिलीप बेसरा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि दिलीप बेसरा की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा. क्षेत्र के युवा उनकी शहादत को अमल करते हुए देश की सेवा में आगे आयेंगे.

श्री सोरेन ने कहा कि दिलीप बेसरा शहीद होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया. उन्होंने कहा कि धन्य है वो माता -पिता जिन्होंने वीर शहीद दिलीप बेसरा जैसे सपूत को जन्म दिया है.जिन्होंने धरती माता की खातिर अपनी जान को न्योछावर कर दिया. उन सभी शहीदों के माता-पिता को मैं नमन करता हूं.
इस अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बाद में विजेता और उप विजेता टीम को विधायक रामदास सोरेन ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर बेनासोल पंचायत की मुखिया शुक्रमणि हेम्ब्रम, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष काली पदो गोराई ,शिक्षिका राजश्री भगत, समाजसेवी दीपावली भगत, शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति के अध्यक्ष जगदीश भगत, झामुमो नेता गौरांग माहली, काजल डॉन, सुकलाल हांसदा ,गणेश टुडू, ग्राम प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.





