गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में कुल 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. जिसमें 58 पुरूष व तीन महिलाएं शामिल थी. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य कर रही है. लोग अब जागरूक हो चुका है. रक्तदान महादान है. रक्तदान में कोई जात-पात नहीं होता है. रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है. (नीचे भी पढ़े)

रक्तदान के प्रति अब समाज और गांव के ग्रामीण जागरूक हैं. समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने कहा कि रक्तदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराना है. मौके पर मुखिया हरिपद सिंह, स्वपन कुमार महतो, निरंजन महतो, खुदीराम महतो, जगदीश भकत, करुणाकर महतो, वकील हेंब्रम, मानस दास, रतन महतो, राजाराम महतो, शेख बदरुद्दीन, अबनी महतो, बादल किस्कू, भादो हांसदा आदि उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति को विधायक देंगे गाड़ी: घाटशिला विधानसभा रामदास सोरेन ने रक्तदान शिविर में एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने अपने विधायक निधि से कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति को एक चार चक्का गाड़ी देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य आवेदन दें. 10 से 15 दिन में गाड़ी उपलब्ध हो जाएगा. जिसका उपयोग बहुउद्देश्यीय कार्यो के लिए किया जाएगा.














