बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बहरागोड़ा के बीडीओ केशव भारती से मिलकर उनसे मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि का शीघ्र भुगतान कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अनेक महिलाओं को मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. वहीं अनेक महिलाओं के नाम मंइयां सम्मान योजना की सूची में शामिल ही नहीं हैं. डॉ गोस्वामी ने सरकार से सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की. डॉ गोस्वामी ने बीडीओ से लंबित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन का भी शीघ्र भुगतान कराने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ गोस्वामी ने कहा कि समय पर मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने के कारण महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बीडीओ ने डॉ गोस्वामी को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा. मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष, आशीष महापात्र, वृतिका महापात्र, कमलकांत सिंह, उत्पल पैड़ा, मानिक दास, राजीव भुईं, देवव्रत दे, सनत भगत, तरुण बेरा, रूपेश सिंह, रंजीत कारक, यादव पात्र, राजू महतो, ननीगोपाल साव समेत अन्य उपस्थित लोग शामिल रहे.



