जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा सावन के तीसरे सोमवार को गोलमुरी केबुल टाउन स्थित बिरला मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक तथा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉक्टर कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया पूजा प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे आरती के साथ समाप्त हुआ.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर विधायक सरयू राय तथा झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, अनूप सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे. पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हुई तथा इसके पश्चात फलाहार का भी आयोजन किया गया था. सभी ने सामूहिक रूप से फलाहार किया तथा भजन का आनंद लिया. समूचा वातावरण भक्ति मय हो गया था. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सावन के आध्यात्मिक तथा प्राकृतिक महत्व को घर-घर तक पहुंचना था.



