
चाकुलिया : चाकुलिया के केदार नाथ उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय संताली लेखक संघ की एक बैठक अध्यक्ष चंडीचरण किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ का 33 वां वार्षिक महोत्सव 20 फरवरी और 21 फरवरी को टाउन हॉल में करने का निर्णय लिया गया है. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम हेमंत सोरेन अतिथि के रूप में मंत्री चंपई सोरेन, विधायक समीर महंती, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी समेत अन्य उपस्थित होंगे.

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष चंडीचरण किस्कू ने कहा कि सम्मेलन में नये और पुराने लेखकों को अपनी लेख सामग्री प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा. इस अवसर पर संघ के महासचिव गणेश ठाकुर हांसदा, मदन मोहन सोरेन, मानिक हांसदा, सुधीर चन्द्र मुर्मू, सुभाष चन्द्र मांडी, रजनीकांत मांडी, पिताम्बर हांसदा, बुद्धेश्वर बास्के, फाल्गुनी हांसदा, डोमन हांसदा, रामेश्वर मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



