
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत कालिकापुर गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ एक ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता कि पीड़िता के माता-पिता ने बच्ची की पिटाई कर दी उसके बाद बच्ची भागकर थाना के लिए घर से निकल गई। रात होने के कारण एक ऑटो रास्ते में मिला, ऑटो चालक से बच्ची ने थाना पर ले जाने को कहा। ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में बैठाया और थाना ले जाने के बजाय जंगल में ले गया और रात भर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। उधर बच्ची रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। सबसे हैरानी की बात है जब बच्ची की मां थाना पहुंची तो थानेदार में एफआईआर लेने की बात तो दूर फटकार लगाकर थाना से भागा दिया। अब यह बच्ची और उसकी मां न्याय के लिए एसपी दरबार पहुंच न्याय की गुहार लगा रही हैं।



