पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दीपोखर (भेलाइडीह) का युवक राम दास (38 वर्ष) के गायब होने का 13 दिन बीत जाने के बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजन कोवाली थाना से लेकर भुवनेश्वर थाना तक में राम को खोजने की गुहार लगा लगा कर थक चुके है पर कहीं से भी उन्हें कोई खबर नही मिल पा रही जिससे किसी अनहोनी की आशंका अब उन्हें सताने लगी है. शुक्रवार को परिजनों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार को मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई. विधानसभा सत्र में रांची में होने के कारण विधायक ने प्रतिनिधि के रूप में झामुमो नेता देव पालित, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता एवं शुभम बोस को राम दास के आवास पर भेजा और मामले की पूरी जानकारी लेते हुए जमशेदपुर के एसएसपी को मामले में अविलंब कारवाई करते हुए राम दास का पता लगाने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सात फरवरी को घर से निकला था राम दास – इस संबंध में युवक की मां पार्वती दास, पिता सरोज दास एवं बहन रूपा दास ने बताया कि राम विगत 7 फरवरी को अपने घर से प्रतिदिन की भांति निकला था. वह वाहन चालक का कार्य करता है जब रात को लौटने में उसकी देर हुई तो फोन करने पर उसने बताया कि वह अपने दोस्त पारस, हेलो, ललन, इरसाद एवं पिंटू के साथ चेचिस में बैठकर चेन्नई जा रहा हूं एक दो दिनों में लौट आऊंगा जब हमने 9 फरवरी को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था. 11 फरवरी को फोन करने पर उसका फोन पारस के पास था. उसने कहा कि हम चेन्नई से भुवनेश्वर आ गए है और राम कहि गायब हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
साजिश के आशंका से परिजन परेशान – राम के परिजनों ने कहा कि एक साजिश के तहत उसके दोस्तों द्वारा राम को कहीं गायब कर दिया है. राम की खोज में वे आगामी 15 फरवरी को भुवनेश्वर (ओडिशा) गए थे. वहां उन्होंने रेलवे पुलिस एवं भुवनेश्वर थाना भी गए पर किसी प्रकार का सुराग उन्हें नही मिल रहा है. उनके भाई का मोबाइल भी पारस के पास ही है और उसके साथ गए साथी भी राम के गायब होने के बारे में अलग अलग बाते कर रहे है जिससे लगता है कि ये ही राम को कहीं गायब किये है. पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कारवाई की जरूरत है जिससे राम का कुछ पता चल सके.














