बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने मंगलवार को विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिले में धान अधिप्राप्ति की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए गंभीर मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति योजना के तहत कार्यों में विलंब होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि धान की कटाई में देरी और भंडारण केंद्रों की सीमित क्षमता के कारण अब तक निर्धारित 7 लाख क्विंटल लक्ष्य की प्राप्ति असंभव हो गया है. विशेष रूप से बहरागोड़ा क्षेत्र में 7000 एकड़ में गरमा फसल की खेती होने के कारण यह समस्या और भी बढ़ गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने सरकार से यह मांग की है कि समय सीमा को 15 अप्रैल 2025 से बढ़ाकर 31 मई 2025 तक किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके और वे अपनी फसल को बिना किसी दिक्कत के बेच सकें. विधायक समीर मोहंती का यह कदम किसानों के हित में उठाया गया एक अहम कदम है, जो क्षेत्र के विकास और किसानों की स्थिति सुधारने में मददगार साबित होगा.




