घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत नरसिंहगढ़ प्लस-2 उच्च विद्यालय में मैट्रिक एवं इण्टर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्मानित समारोह कार्यक्रम में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि उत्तीर्ण हुए सभी छात्र- छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं कामना करता हूं कि जीवन के प्रत्येक परीक्षा में सफलता का झंडा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे. इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन, स्कूल के सभी तमाम शिक्षक- शिक्षिकाएं व प्रबुद्ध लोग मौजूद थे.




