चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चातराडोबा,कुशमाटी और बेतना गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में विधायक समीर महंती शामिल हुए. श्री महंती ने तीनों गांव में पहुंचकर राधा गोविंद की पूजा कर क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना किया. (नीचे भी पढे)
इस अवसर पर कीर्तन कमेटी के लोगों ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर समीर दास, प्रखंड प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, मिथुन कर, बलराम महतो, राम बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.














