चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय से सटे वाजपेयी नगर कॉलोनी निवासी महेश गागराई के घर से मंगलवार को पुलिस ने 500 ग्राम गांजा जब्त किया है. इस संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जानकारी नहीं दी गई है. (नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के अनुसार महेश गागराई विगत कई माह से गांजा की बिक्री कर रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महेश गागराई के घर पर छापामारी कर 500 ग्राम गांजा बरामद किया है और पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.







