चाकुलिया : चाकुलिया पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्त में आये दोनों युवक जहीमुद्दीन मल्लिक उर्फ लोधा मल्लिक (47) और मजिबुर रहमान (60) धालभूमगढ़ के रहने वाले है. वहीं पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की है. एक व्यक्ति फरार है, जिसके लिए छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर रविवार सुबह करीब चार बजे छापामारी की गयी. नरसिंहपुर होते हुए माटियाबांधी के रास्ते बंगाल जा रहे कुछ युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर रोका. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस को देख युवक भागने लगे. तभी पुलिस ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ा. इस दौरान साथ मौजूद कुछ अन्य युवक मौका देखकर फरार हो गये. चाकुलिया पुलिस थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया है.














