
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे हुए इलाके पोटका पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव के अभिजीत मंडल, पिता-गौरी शंकर मंडल, उम्र- 31 वर्ष एवं सूर्यसेन मंडल, पिता-श्यामल मंडल, उम्र- 28 वर्ष ने 20 अक्टूबर 2021 को अपने पिता गौरीशंकर के दवा लाने हेतु जमशेदपुर स्टेशन से हरियाणा राज्य अन्तर्गत महेंद्रगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे. वहां से दवा लाकर 25 अक्टूबर 2021 को दिल्ली आनंद बिहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचे. उसी दिन शाम 7:00 बजे अभिजीत से मोबाइल पर बात हुई थी. उसने बताया कि वे लोग टाटानगर स्टेशन नीलांचल एक्सप्रेस में जाएंगे. उसके बाद से दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है एवं किसी प्रकार से संपर्क नहीं हो रहा है. 27 अक्टूबर को दोनों नीलांचल एक्सप्रेस में नहीं पहुंचे तो दोनों के परिवारवालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जमशेदपुर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय थाना कोवाली में गुमशुदा का रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रशासन से सही सलामत दोनों को लाने का आग्रह किया है. लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. मामले की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साथा गया है.




