जमशेदपुर : साहित्य, ललित कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था, संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई एवं नगर की साहित्यिक संस्था सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को 02 वर्ष से 04 वर्ष ग्रुप ए एवं 05 वर्ष से 07 वर्ष आयु वर्ग ग्रुप बी के बालक- बालिकाओं के लिए “श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा” प्रतियोगिता का भव्य और आलौकिक आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रत्येक प्रतिभागी को मंच पर प्रस्तुति के लिए अधिकतम 1 मिनट का समय दिया गया. भारतीय संस्कृति के उत्कृष्ट मूल्यों की प्रतिष्ठा की दृष्टि से श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर बड़े ही हर्सोल्लास से संस्कार भारती की सभी इकाईयों में मनाई जाती है. संस्कार भारती जमशेदपुर के आयाम ‘तरुण प्रभा’ के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर के विद्यार्थियों ने शंख वादन से श्रीबालकृष्ण रूप में आए प्रतिभागियों का स्वागत किया और तुलसी भवन एवं संस्कार भारती जमशेदपुर के सदस्यों ने तिलक-आरती द्वारा विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी एक महीने का सेवा

स्वागत वक्तव्य में अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण ने कहा – योगीराज कृष्ण के लोक रंजन के दर्शन इस प्रकार के अनुष्ठान में होना सौभाग्य की बात है. तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी का सराहनीय योगदान रहा जबकि मंच संचालन द्वय श्री विनोद कुमार एवं श्री संतोष कुमार ने किया. इस स्पर्धा में निर्धारित आयु वर्ग के बाल गोपालों ने भाव-भंगिमाओं से उपस्थित सुधी जन को श्रद्धा-भक्ति में विभोर कर दिया. शंख वादन में क्रमश: सलोनी कुमारी, ऋषिका, रवि, जाह्नवी, सौम्या, रितिका, सौम्या महानंद, स्नेहा, ऋतिक एवं खुशी रहे. बांसुरी वादक अशोक दास के शिष्यों डोयल सेन, दिव्यांश सिंह, सार्थक महतो, सन्नी शर्मा, नीरज कुमार, कमल साहू बांसुरी वादन एवं तबला पर दीप सेन ने संगत की. (नीचे भी पढ़ें)
अपने शहर की प्रतिष्ठित नृत्य निर्देशिका सोनाली चटर्जी की शिष्याओं ने रास और कृष्ण भजन पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति कर सभागार को संगीतमय बनाकर अपनी संस्कृति के संवर्धन में आहुति दी जबकि कार्यक्रम का संयोजन अनिता निधि (सह मंत्री) ने किया. निर्णायक मंडली में तुलसी भवन साहित्य समिति के सचिव डॉ.अजय ओझा एवं संस्कार भारती विभाग प्रमुख कोल्हान झारखंड विजय भूषण के अनुसार वर्ग A (2 से 4 वर्ष) में प्रथम अंशिका चक्रवर्ती (केएसएमएस स्कूल, गोलमुरी), द्वितीय – प्रिशा अग्रवाल (डीबीएमएस स्कूल,कदमा), तृतीय तनिष्का राव (केरला समाजम मॉडल स्कूल, गोलमुरी) रहीं. वहीं वर्ग बी (5 से 7 वर्ष) में प्रथम आयांश कुमार (एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, सिदगोडा), द्वितीय सौम्या राय (शिक्षा निकेतन, टेलको) एवं तृतीय – दिवित सारंगी (केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया) रहे. सदस्यों में अनिता सिंह (मातृ शक्ति सह प्रमुख, झारखंड), पूर्वी घोष, प्रणति शरण, आलोक मंजरी, कृष्णा सिन्हा, सरित किशोरी, डॉ लक्षमी झा, राजेंद्र राज, संहिता राणा मिश्रा, मीरा बबली, सरिता सिंह की उपस्थिति प्रशंसनीय रही.


















