जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, जैसे जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ में श्रद्धालु भक्तों ने शनिवार को मां सरस्वती को गीली आंखों के साथ विदाई दी. नरवा पहाड़ स्थित केड़ो सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने नाचते-गाते हुए विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस निकाला एवं नरवा पहाड़-खुखड़ाडीह मुख्य सड़क किनारे तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया. इसके साथ ही सरस्वती पूजन समारोह संपन्न हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
विसर्जन जुलूस में आगे-आगे स्कूली बच्चे नाचते-गाते चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे माता सरस्वती की प्रतिमा चल रही थी. छात्र-छात्राओं ने ‘मां सरस्वती आबार एशो’ के नारों एवं नम आंखों के साथ मां को विदाई दी. इससे पूर्व मां सरस्वती की श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई. विसर्जन जुलूस में प्राचार्य बनवारी दास, दशमत किस्कू व अन्य शिक्षक चल रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनने में प्राचार्य बनवारी दास, जयति मुंडा, सुशील कुमार, मुरारी मोहन भक्त, दुलूराम सरदार, रजनीकांत महतो, अर्धेंदु कुंभकार, आशा महतो, राजन मुर्मू, सुबोध कुमार मुंडा, दशमत किस्कू, सुरजीत कुमार महतो, तारापद गोप ने भी हिस्सा लिया.



