घाटशिला: घाटशिला स्थित एनसीईबी इंस्टीट्यूट में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा का शुभारंभ हुआ, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ भाग लिया. मां सरस्वती की आराधना के बाद हवन का आयोजन किया गया. जहां सभी ने विधिवत आहुति देकर ज्ञान और विद्या की देवी से आशीर्वाद की प्रार्थना की. पूजा के उपरांत महाभोग का वितरण किया गया. जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रसाद ग्रहण किया.(नीचे भी पढ़े)

पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी में उत्साह व आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुदीप भकत ने कहा कि मां सरस्वती की पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि शिक्षा और ज्ञान के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण और अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में सहायक शिक्षक अभिषेक भकत, यजुनेश्वर भकत, कुंदन कुमार दास, अर्चना पांडा, मुकेश कुमार, नामाता देव पाल, डुमरिया ब्रांच के संचालक प्रदीप भकत समेत बड़ी संख्या में संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे.




