रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 10 सरफराज क्वार्टर में कारोबारी विक्रम अग्रवाल के घर में बीती रात चोरी हुई है. चोरों ने बगल में बन रहे मकान का सहारा लेते छत में जाकर सीढ़ी होते हुए मकान के अन्दर गए. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद किचन में रखे आलमीरा को खोलकर रखे चांदी के जेवरात और ऑफिस में रखे 70 हजार रुपए की चोरी कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटना की खबर पाकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस सीसीटीवी के सहारे चोरों की तलाश कर रही है.




