सरायकेला : सरायकेला के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की गयी, जहां सुबह-सुबह बच्चे एवं शिक्षक गणो ने मां शारदे की पूजा आराधना की. विशेष पूजा अर्चना कक्षा दसवीं एवं वारवीं के छात्र-छात्राओं के लिए की गयी, जो इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहें हैं. (नीचे भी पढ़ें)

छात्रों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सद्बुद्धि और विद्या का वरदान मांगा. इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक शंभू नाथ महतो सह संध्या रानी महतो, अध्यक्ष सुखदेव महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्या अनिता महतो उपस्थित हुए.




