चाकुलिया : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा के खेड़वाड़ विद्यागाड़ के स्कूली बच्चों ने चाकुलिया पहुंचकर रैली निकाली. रैली में शामिल बच्चें विश्व आदिवासी दिवस अमर रहें का नारा लगा रहें थे. रैली मुख्य पथ से होते हुए विधायक कार्यालय पहुंची. विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने विधायक समीर महंती को सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय भवन निर्माण, वाद्ययंत्र, पुस्तकालय, शौचालय, डीप बोरिंग निर्माण और हर विद्यालय में ओलचिकी लिपी में पठन पाठन शुरू करने की मांग. मौके पर विद्यालय के संरक्षक डमन मांडी ने बताया कि विधायक समीर महंती ने विगत दिनों विधानसभा सत्र में ओलचिकी लिपी में पठन पाठन शुरू करने और लिपि के शिक्षकों की बहाली करने की मांग को उठाया है. (नीचे भी पढ़ें)
जिस कारण आज विश्व आदिवासी दिवस पर उन्हें विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में संथाल और आदिवासी समाज को उचित सम्मान मिलेगा. सरकार ने सामाजिक उत्थान और विकास के लिए कई योजनाएं पारित की है. आने वाले समय में समाज के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर पंचायत की मुखिया फूलमनी मांडी,शंकर सोरेन,बोदेन हांसदा, मेघनाथ मुर्मू,मंगल हांसदा,शंकर सोरेन,चुनाराम मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



